menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

रविवार, 29 दिसंबर 2013

rashtreey kayasth mahaparishad: bhilai baithak 15.12.2013

शनिवार, 28 दिसंबर 2013 राकाम भिलाई बैठक 

RKM BHILAI MEETING





    

इनलाइन चित्र 2  राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद इनलाइन चित्र 1

(मानव कल्याण हेतु समर्पित संस्थाओंमंदिरोंपत्रिकाओं व सज्जनों का परिसंघ,पंजीयन क्रमांक0874@2013 )
कार्यालय : 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष: त्रिलोकी प्रसाद वर्मा 
रामसखी निवासपड़ाव पोखर लेनआमगोला
मुजफ्फरपुर-842002 बिहार

 ०९४३१२ ३८६२३०६२१-२२४३९९९, 
trilokee.verma@gmail.com 
महामंत्री :इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल', 
२०४विजय अपार्टमेन्टनेपियर टाउनजबलपुर४८२००१ मध्यप्रदेश ९४२५१ ८३२४४ ०७६१ २४१११३१,  salil.sanjiv@gmail.com  

कोषाध्यक्ष-प्रशासनिक सचिव: अरबिंदकुमार सिन्हा जे. ऍफ़. १/७१ब्लोक ६मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६,  ०९४३१० ७७५५५०६१२ २६८४४४४ arbindsinha@yahoo.com 

  कायास्थित ईश काअंश हुआ कायस्थ ।
। सब सबके सहयोग सेहों उन्नत आत्मस्थ ।।
========================================== 
पत्रक्र:३९६-१/महा/राकाम/२०१  जबलपुर,  २७.१२.२०१३
प्रति : परिचय  
१. समस्त पदाधिकारीराष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद्। 
२. समस्त संबद्ध संस्थाएँराष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद। 
३.  समस्त चित्रांश पत्रिकाएँ|
४. समस्त सम्बंधित प्रतिष्ठान|
विषय : राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद् की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति/कार्यकारिणी समिति बैठक, वार्षिक आम सभा व युवा परिचय सम्मलेन भिलाई दिनाँक १५.१२.२०१३ का संक्षिप्त कार्यवाही विवरण।
सन्दर्भ: पूर्व अधिसूचना पत्रांक -३८७ दि. १०.११.२०१३।
महोदय,
        वंदे मातरम।
उक्त सन्दर्भान्तर्गत अधिसूचनानुसार राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद दिल्ली की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति तथा कार्यकारिणी समिति की संयुक्त बैठक दिनाँक १५.१२.२०१३ को छतीसगढ़ की उद्योगधानी भिलाई जिला दुर्ग के राजराजेश्वरी मंदिर के निकट अपना केशरी लॉज में प्रातः ८ बजे से आरम्भ हुई। 
संदेश में फोटो देखें

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश त्रिलोकी प्रसाद वर्मा ने महापरिषद कार्यालय के सुचारु सञ्चालन हेतु पदाधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन की आवश्यकता प्रतिपादित की। महामंत्री चि. डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव ने चलभाष पर समिति को सम्बोधित करते हुए समयाभाव के कारण महामंत्री पद से मुक्त किये जाने हेतु अनुरोध करते हुए अपने पूर्ण सहयोग से आश्वस्त किया। अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सदन ने सदन ने सर्व सम्मति से डॉ. श्रीवास्तव के अनुरोध को स्वीकारते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चि. इंजी. संजीव वर्मा 'सलिलसे महामंत्री पद का दायित्व स्वीकारने तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व संस्था हित में डॉ. श्रीवास्तव को सौंपने का अनुरोध किया जिसे उदारतापूर्वक स्वीकारते हुए श्री संजीव वर्मा 'सलिल' ने महामंत्री के रूप में बैठक का सञ्चालन किया। 
   यथोचित विचार-विमर्श पश्चात् निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किये गए:
१.  तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पदभार डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव तथा महामंत्री का पदभार इंजी. संजीव वर्मा 'सलिलग्रहण कर कार्यारम्भ करें। संस्था की आवश्यकता को देखते हुए दोनों पदाधिकारियों द्वारा सहृदयता से अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकारने पर समिति ने आभार व्यक्त किया तथा नव पदों हेतु शुभ कामनाएँ दीं।
२. उक्तानुसार महापरिषद के बैंक लेखा  सञ्चालन हेतु संबंधित बैंक शाखा में डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव के स्थान पर इं. संजीव वर्मा 'सलिल' के हस्ताक्षर की प्रविष्टि कराने हेतु कोषाध्यक्ष को निर्देशित किया गया३. पिछली बैठक/आम सभा की कार्यवाही तथा महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की पुष्टि की गयी|
४. कोषाध्यक्ष श्री अरबिंद सिन्हा  ने चार्टर अकाउंटेंट द्वारा आय-व्यय लेखा वर्ष २०१२-१३ तैयार होने किन्तु महामंत्री द्वारा अनुमोदित न करा पाने की जानकारी दी। समिति ने अगली बैठक में आय-व्यय लेखा वर्ष २०१३-१४ की तथा प्रस्तावित बजट लेखा वर्ष २०१३-१४ प्रस्तुत किये जाने की प्रत्याशा में लेखा प्रस्तुति को मान्य किया।
५. संविधान की पंजीकृत प्रति में टंकण व अन्य त्रुटियों/परिवर्तनों के निराकरण हेतु चि. संजीव वर्मा 'सलिलद्वारा प्रस्तुत निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किये गये। 
  क. कंडिका ५ तथा ८ के अंतर्विरोध का निराकरण करते हुए कंडिका ८ में 'जनरल बॉडीके स्थान पर 'गवर्निंग बॉडीकिया जाता है।
  ख. कंडिका ११ मैं वर्णित गवर्निंग बॉडी 'सञ्चालन समिति'के पदाधिकारियों के पदनाम के साथ दैनंदिन व्यव्हार में'राष्ट्रीयशब्द जोड़ा जा सकता है। केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों तथा स्थानीय समिति पदाधिकारियों के पदनाम भिन्न हों।
  ग. कंडिका १२ में 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंटवाइस प्रेसिडेंट शैल टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट इन कंसलटेशन विथ द वाइस प्रेसिडेंट के स्थान पर 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैल ऑटोमेटिकली टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट विथ कंसेंट ऑफ़ गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।
  घ. गवर्निंग बॉडी में 'वाइस प्रेसिडेंट २के स्थान पर'सीनियर वाइस प्रेसिडेंट १ तथा वाइस प्रेसिडेंट १किया जाता है।
  च. 'इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी विल परफॉर्म ड्यूटीजके स्थान पर ''इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी और एनी अदर ऑफिस बियरर विल परफॉर्म ड्यूटीज टेम्पोरेरिली विथ द कंसेंट ऑफ़ सीनियर मोस्ट ऑफिस बियरर ऑफ़ गवर्निंग बॉडी प्रेजेंट. इन केस ऑफ़ परमानेंट रिप्लेसमेंट ड्यूली अथॉराइज्ड बाय गवर्निंग बॉडीजोड़ा जाता है।
  छ. चीफ कोऑर्डिनेटर के कर्तव्यों में 'एज एंड व्हेन रिक्वायर्डके साथ 'बाय एनी ऑफ़ द गवर्निंग बॉडी मेंबर एंड टु एलेक्ट इलेक्शन ऑफिसर विथ कंसल्टेशन ऑफ़ गवर्निंग बॉडी एट द एंड ऑफ़ फोर्थ ईयर ऑफ़ टेन्योरजोड़ा जाता है।
  ज. कंडिका १४ में 'आल अपील्स बि रिफर्ड टु जनरल बॉडी'  में जनरल बॉडी के स्थान पर गवर्निग बॉडी' किया जाता है|
  झ. कंडिका १८ तथा २१ में बैंक लेखा खोलने तथा संचालित करने हेतु अध्यक्षमहासचिव तथा कोषाध्यक्ष अधिकृत किये जाते हैं|  उक्त में से किसी की स्थाई अनुपलब्धता की स्थिति में गवर्निंग बॉडी की सहमति से स्थानापन्न नियुक्ति की जाएगी। 
  ट. कंडिका ९ में वर्णित पदाधिकारियों के अतिरिक्त संस्था की आवश्यकतानुसार अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अध्यक्षवरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री तथा संगठन मंत्री से परामर्श प्राप्त कर करेंगे। इन पदाधिकारियों के पदनाम के साथ 'संगठनशब्द जुड़ा होगा। ये गवर्निंग बॉडी में वर्णित पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संस्था हित में सौंपे गये कार्यों व गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा यथासमय प्रतिवेदन महामंत्री को भेजेंगे।
  ठ. संगठन एवं इसकी बैठक का स्वरूप निम्नानुसार होगा: 
     अ. सामान्य सभा/जनरल बॉडी: सर्वोच्च सभा जिसमें संस्था के सभी सदस्य सम्मिलित होंगे।  (बैठक वर्ष मेंन्यूनतम एक बार–दिसम्बर)
  आ.सञ्चालन समिति/गवर्निंग बॉडी: सामान्य समिति द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी। -कंडिका ९ (हर ४ माह में कम से कम एक बार–अप्रैल-ऑगस्त  –दिसम्बर)
     इ. कार्यकारिणी समिति/एक्जीक्यूटिव बॉडी: गवर्निंग बॉडी तथा मनोनीत संगठन पदाधिकारी।   (वर्ष में कम से कम २ बार जून-दिसम्बर)
     ई. स्थानीय समिति/लोकल बॉडी /प्रान्त/ जिला/ तहसील अथवा अन्य सम्बद्ध संस्थाएँ। (आवश्यकतानुसार वर्ष में कम से कम १ बार)
      उ. आयोजन समिति / ऑर्गनाइजिंग बॉडी : आयोजन विशेष हेतु गठित समिति। 
६. संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत पंजीयक कार्यालय को भेजी जानेवाली जानकारी प्रशासनिक सचिव मंत्री तथा चि. मनीषशंकर वर्मा महासचिव मुख्या लय नोयडा  महामंत्री के माध्यम से यथासमय भेजना सुनिश्चित करेंगे। 
७. पत्रांक ६९ दिनांक ९-०३-०१३ के परिपालन में चि. संजीव वर्मा 'सलिलने संस्था के ध्वज तथा प्रतीक चिन्ह के निम्न रूपांकन प्रस्तुत किये जिन्हें सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। 
ध्वज का आकार आयताकारअनुपात लम्बाई : चौड़ाई = १.५ : १कपडे का रंग सफ़ेदनीली आकृति में केसरिया वृत्त तथा केसरिया आकृति में नीला वृत्त। बड़ा वृत्त : व्यास ०.७५छोटे वृत्त : व्यास 0.२५।  

                                      इनलाइन चित्र 3
  प्रतीक चिन्ह: आकार : वर्गाकार श्वेत पृष्ठ भूमि में केसरिया रेखांकन।
                                       इनलाइन चित्र 4
८. अपने-अपने क्षेत्रों के सदस्यों तथा सम्बद्ध संस्थाओं के अध्यक्ष/सचिव, अन्य संस्थाओं की नवीनीकृत पूर्ण सूची(पास पोर्ट चित्र, डाक का पता, दूरभाष/चलभाष क्रमांक, पिन कोड तथा ईमेल) महामंत्री को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु सभी क्षेत्र प्रभारी एवं सयोजंक  से अनुरोध किया गया।
९. सभी निर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे अगले वर्ष हेतु अपने लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्धियों की जानकारी तथा मासिक प्रतिवेदन में महामंत्री को नियमित भेजें तथा बैठकों में प्रस्तुत करें।
१०. संगठन मंत्री तथा संयुक्त महामंत्री द्वारा प्रस्तावित, अध्यक्ष द्वारा अनुशंसित निम्न १९ सयोजकों को शुल्क, सदस्यता प्रपत्र, लिखित सहमति, तथा अन्य जानकारी प्राप्त होने की प्रत्याशा में नामित किया गया| पूर्व में मनोनीत पदाधिकारियों ने  अब तक न भेजी हो तो तुरंत भेजें।
. प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़: चित्रांश मदन श्रीवास्तव ई डब्ल्यू ८९६ वार्ड ३, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ चलभाष ०९५८९५ ७६७१४, ई मेलwepl0106@gmail.com
२. जिला संयोजक दुर्ग छत्तीसगढ़: चित्रांश अशोक खरे, २० ए एवेन्यू व्ही, सेक्टर २ भिलाई दुर्ग ४९१००१ छत्तीसगढ़ चलभाष ०९३००७ ६८६९४, ई मेल akkhare@gmail.com
३. जिला संयोजक बिलासपुर छत्तीसगढ़: श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव, , गोंड़पारा, 
बिलासपुर छत्तीसगढ़ चलभाष ०९८२७१ ६८८११
४ . जिला संयोजक जोधपुर राजस्थान: चित्रांश भानु प्रकाश नेपालिया, एडवोकेट, ४३९/११ सी रोड, सरदारपुरा, जोधपुर ३४२००१ चलभाष ०९४६०५ ५१२६९
५ . जिला संयोजक जयपुर राजस्थान: चित्रांश  गिरधर माथुर, ११/९६८ मालवीय  नगर, जयपुर ३०२०१७ चलभाष ०८०५८६ ६४४४५
६ . जिला संयोजक उदयपुर राजस्थान: चित्रांश डॉ. बिसारिया, कल्पतरु सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेकटर ५ हिरन मगरी उदयपुर ३१३००२ चलभाष ०९३५२५ ०१५८९, ई मेल: kalptarudr@gmail.com७ . जिला संयोजक बीकानेर राजस्थान: चित्रांश डॉ. चन्द्रमोहन माथुर, मल्टी स्टोरी क़्वार्टर नं. १०४ कोठी नं. ३८ के पास, सर्किट हाउस के सामने, बीकानेर ३३४००१ चलभाष ०९३५१४ ३६३२९, ई मेल: drcmmathur@rediffmail.com 
८ . जिला संयोजक कोटा राजस्थान चित्रांश मदनमोहन सक्सेना, ४३३ समीप रामदेव टेम्पल, नयापुरा, कोटा चलभाष ०९४१४२ ६०८९८
९ . जिला संयोजक नागौर राजस्थान: चित्रांश शुभ्रा कुलश्रेष्ठ, बालाजी विहार कॉलोनी, कुचामन सिटी, नागौर चलभाष ०९७८४३ ४०३४३
१०. जिला संयोजक झुंझुनू राजस्थान: चित्रांश प्रेमबिहारी माथुर, ए १४ बी इंदिरा नगर,झुंझुनू ३३३००१ चलभाष ०९४६०८ ४२०४० 
११. जिला संयोजक भीलवाड़ा राजस्थान: चित्रांश अक्षय माथुर, एफ २१६ बापू नगर,भीलवाड़ा चलभाष ०९४१४३०२५७४
१२. जिला संयोजक अजमेर राजस्थान: चित्रांश अनिल नाग, अधिवक्ता, १९२३ न्यू  कायस्थ कॉलोनी, गली २, लोहागल रोड, अजमेर दूरभाष: ०१४५ २६२७४०० 

१३. जिला संयोजक सीकर राजस्थान: चित्रांश अशोक माथुर, वार्ड १५, दाधीच नगर, सीकर चलभाष ०९८२४९ ५७५६३
१४. जिला संयोजक टोंक राजस्थान: चित्रांश अशोक सक्सेना, टीनी राइट स्कूल, अशोक चौक, पुराना चौक, टोंक चलभाष ०९८२९८ ४७०२१
१५. जिला संयोजक अलवर राजस्थान: चित्रांश कमल सक्सेना, माननी काबड़ तिराहा, अलवर
१६. जिला संयोजक भरतपुर राजस्थान: चित्रांश डॉ. उमेश भारतीय, ए १भारतीय क्लीनिक, रेलवे ब्रिज, मथुरा रोड, भरतपुर चलभाष ०९८२८० ४९३२९
१७. जिला संयोजक बूंदी राजस्थान: चित्रांश गिरधर श्रीवास्तव, एन एच ८, विकास नगर, बूंदी, चलभाष ०९४१४२ ५६६७५
१८. जिला संयोजक सवाईमाधोपुर राजस्थान: चित्रांश राजेश कुमार श्रीवास्तव, ग्रीन हाउस ३/ १३२ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सवाईमाधोपुर चलभाष ०९४१४३ १४७५८
१९. जिला संयोजक मुजफ्फरपुर बिहार: चित्रांश संत कुमार, पड़ाव पोखर लेन २ एक्सटेंशन, रमना मुजफ्फरपुर ८४२००२ चलभाष ०९८३५६ ०५३८०, ईमेल: santkumar 949@gmail.com 
११. वर्ष २०१४ को 'युवा-संगठन वर्षके रूप में मनाने हेतु सभी पदाधिकारीसंस्थाएँ तथा सदस्य युवाओं की समस्याओं को जानने व निराकरण करने के विशेष प्रयास करें। 
१२. आगामी बैठकों/सम्मेलन हेतु लिखित प्रस्ताव महामंत्री को ३१ मार्च २०१४ तक भेजें|
१३. श्री दिनकर वर्मा संबंधी प्रकरण में जाँच प्रभारी चि. संजीव वर्मा 'सलिल' तत्कालीन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर विचारकर सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि महामंत्री प्रतिवेदन की प्रति श्री दिनकर वर्मा को उपलब्ध कराएं तथा प्रतिवेदन में निर्दिष्ट अनुसार उनके द्वारा घटनाक्रम पर खेद व्यक्त कर भविष्य में वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण करने व संस्थागत अनुशासन का पालन करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने पर उनका निलम्बन समाप्त कर संस्था में पुनः सम्मिलित किया जाए। तत्पश्चात उन्हें यथोचित जिम्मेदारी दी जा सकती है।
१४. महापरिषद की वेब साइट का सुचारु सञ्चालन सुनिश्चित किया जाए 
अध्यक्ष की अनुमति से महामंत्री द्वारा सभी उपस्थितों व आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन तथा चित्रांश चेतना मंच राजराजेश्वरी मंदिर में युवा परिचय सम्मलेन में सहभागिता हेतु अनुरोध के साथ बैठक का समापन हुआ।  
युवक –युवती परिचय सम्मलेन 
संदेश में फोटो देखें
देव चित्रगुप्त के पूजार्चन पश्चात् आयोजन संस्था चित्रांश चेतना मंच भिलाई के पदाधिकारियों  ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। पदाधिकारियों के सारगर्भित सम्बोधन पश्चात् चित्रांश युवाओं की वैवाहिक जानकारियों का आदान-प्रदान तथा मंच से परिचय का कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन सत्र में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पधारे मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव सभापति नगर निगम रायपुर ने महापरिषद पदाधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भावी कार्यक्रमों में हर सम्भव सहयोग का वायदा किया तथा रायपुर में आगामी बैठक हेतु अनुरोध किया जिस पर  अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा सहमति व्यक्त कर संगठन सचिव को संपर्क बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पत्रिका राष्ट्रीय चित्रांश चेतना के विशेषांक का विमोचन सर्व चित्रांश संजय श्रीवास्तवत्रिलोकी प्रसाद वर्मा तथा संजीव वर्मा 'सलिलने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों ने सहभागी परिवारों के प्रति शुभकामनायें व्यक्त कीं। तत्पश्चात बिरादरी भोज संपन्न हुआ।
वार्षिक आम सभा 
संदेश में फोटो देखें  
 आयोजन के अंतिम चरण में महापरिषद की वार्षिक आम सभा अध्यक्षश्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता तथा महामंत्री श्री संजीव वर्मा 'सलिल' के सञ्चालन में संपन्न हुई। नव मनोनीत उपस्थित पदाधिकारियों सर्व चित्रांश राजेश निगम प्रांतीय संयोजक मध्य प्रदेशमदन श्रीवास्तव प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़दीपिका श्रीवास्तव जिला संयोजक बिलासपुरअशोक खरे जिला संयोजक दुर्ग ने  राष्ट्रीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। आम सभा ने सञ्चालन समिति व कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व पारित प्रस्तावों से सहमति व्यक्त की| उपाध्यक्षद्वय अनुपम कुमार एवं के. के. वर्मा ने कोष एवं संगठन  की मजबूती हेतु स्थानीय अक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया|  महामंत्री द्वारा आयोजन समिति के पदाधिकारियों सर्व चित्रांश सत्यनारायण भटनागरअरुण श्रीवास्तवके. सी. सक्सेना, राजेश प्रसाद  श्रीवास्तव, गोविंद जौहरी, शशि रायज़ादा, लाल बाबू श्रीवास्तवकमलकान्त श्रीवास्तवसतीशचन्द्र श्रीवास्तवविजय निगमअंशुमन वर्माचन्द्रकान्त श्रीवास्तवप्रविरज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तवसतीश श्रीवास्तवपंकज सिन्हा तथा संयोजक अरुण श्रीवास्तव'विनीतके प्रति आभार व्यक्त कर महापरिषद को सुदृढ़ करने की अपील के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।


इनलाइन चित्र 5

                                                                संजीव वर्मा 'सलिल' महामंत्री

facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil' 

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद दिल्ली राष्ट्रीय सञ्चालन समिति / कार्यकारिणी समिति बैठक / युवा परिचय सम्मलेन भिलाई दिनाँक १५.१२.२०१३


    
  राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद
(मानव तथा विश्व कल्याण हेतु समर्पित संस्थाओं, मंदिरों, पत्रिकाओं, समूहों व सज्जनों का परिसंघ,पंजीयन क्रमांक: ०८७३/२०१३ )
: कार्यालय : 
 राष्ट्रीय अध्यक्ष: त्रिलोकी प्रसाद वर्मा रामसखी निवास ,  पड़ाव पोखर लेन, आमगोला, मुजफ्फरपुर 842002 बिहार ०९४३१२ ३८६२३०६२१ २२४३९९९trilokee.verma@gmail.com
महामंत्री :इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल', समन्वयम २०४ , विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर, ४८२००१ मध्य प्रदेश ९४२५१ ८३२४४ , ०७६१ २४१११३salil.sanjiv@gmail.com  
कार्यालय सचिव: अरबिंद कुमार सिन्हा जे. ऍफ़. १/७१, ब्लोक ६, मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६ 
। कायास्थित ईश का, अंश हुआ कायस्थ । सब सबके सहयोग से, हों उन्नत आत्मस्थ।
==============================
पत्र क्रमांक : ३९५ - १ / महा / राकाम / २०१३               प्रवास भिलाई, दिनाँक १५.१२.२०१३
प्रति :
१. समस्त पदाधिकारी, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद्। 
२. समस्त संबद्ध संस्थाएँ, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद।
विषय : राष्ट्रीय सञ्चालन समिति / कार्यकारिणी समिति बैठक,  वार्षिक आम सभा तथा युवा परिचय सम्मेलन भिलाई दिनाँक १५.१२.२०१३ का कार्यवाही विवरण।
सन्दर्भ: पूर्व अधिसूचना।
वार्षिक आमसभा तथा युवा परिचय सम्मेलन  

संदेश में फोटो देखें संदेश में फोटो देखें DSC03208.JPG दिखा रहा है



राजराजेश्वरी मंदिर भिलाई में महापरिषद की वार्षिक आम सभा में देव चित्रगुप्त के पूजार्चन पश्चात् आयोजक संस्था चित्रांश चेतना मंच भिलाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उपस्थितों को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पधारे मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव सभापति नगर निगम रायपुर, प्रांतीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने महापरिषद पदाधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भावी कार्यक्रमों में हर सम्भव सहयोग का वायदा किया तथा रायपुर में चित्रगुप्त जयंती पर आगामी बैठक व सम्मेलन  हेतु अनुरोध किया जिसे अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किया गया।

इस अवसर पर श्री अरुण श्रीवास्तव 'विनीत' के संपादन में प्रकाशित पत्रिका राष्ट्रीय चित्रांश चेतना के विशेषांक का विमोचन मुख्य अतिथि चित्रांश संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष चित्रांश त्रिलोकी प्रसाद वर्मा तथा महामंत्री चित्रांश संजीव वर्मा 'सलिल' ने संयुक्त रूप से किया।

श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव अभिनन्दित
बुंदेलखंड में निर्धन परिवार में जन्म तथा शैशव में ही पिता का साया सर से उठने के बाद भी , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र तथा गुजरात में श्रेष्ठ हिंदी साहित्य सृजन से ख्यातिप्राप्त करनेवाले स्व. भागवतप्रसाद मिश्र "नियाज़" पर शोधकार्य कर एक दिन पूर्व ही पीएच. डी. शोधोपाधि पानेवाली रायपुर से पधारी श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव का अतिथियों द्वारा  अभिनंदन गया ।
तत्पश्चात युवा परिचय सम्मलेन में आगंतुक युवाओं ने अपना परिचय दिया। अतिथियों द्वारा सहभागी परिवारों के प्रति शुभकामनायें व्यक्त करने के बाद बिरादरी भोज संपन्न हुआ।

 राष्ट्रीय सञ्चालन समिति बैठक

वार्षिक आमसभा के पूर्व उक्त सन्दर्भान्तर्गत अधिसूचनानुसार राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद दिल्ली की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति की बैठक दिनाँक १५.१२.२०१३ को छत्तीसगढ़ की उद्योगधानी भिलाई जिला दुर्ग के राजराजेश्वरी मंदिर के निकट अपना केशरी लॉज में प्रातः ९ बजे से आरम्भ हुई। राष्ट्रीय सञ्चालन समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश त्रिलोकीप्रसाद वर्मा  ने महापरिषद कार्यालय के सुचारु सञ्चालन हेतु पदाधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन की आवश्यकता प्रतिपादित की। महामंत्री चि. डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव ने चलभाष पर समिति को सम्बोधित करते हुए समयाभाव के कारण महामंत्री पद से मुक्त किये जाने हेतु अनुरोध करते हुए अपने पूर्ण सहयोग से आश्वस्त किया। अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से डॉ. श्रीवास्तव के अनुरोध को स्वीकारते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चि. इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' से महामंत्री पद का दायित्व स्वीकारने तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व संस्था हित में डॉ. श्रीवास्तव को सौंपने का अनुरोध किया गया जिसे संस्था-हित में उदारतापूर्वक स्वीकारते हुए श्री सलिल ने महामंत्री के रूप में बैठक का सञ्चालन  किया।

सभी उपस्थित जनों ने नये पदभार हेतु श्री सलिला को शुभ कामनाएँ दीं. तत्पश्चात विविध विषयों पर यथोचित विचार विमर्श कर सञ्चालन समिति ने  निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किये:

१. तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव तथा महामंत्री का पदभार इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' ग्रहण कर कार्यारम्भ करें। संस्था की आवश्यकता को देखते हुए दोनों पदाधिकारियों द्वारा सहृदयता से अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकारने पर समिति ने आभार व्यक्त करती है  तथा नव पदों हेतु शुभ कामनाएँ देते हुए सहयोग देने हेतु सर्व संबंधितों से अनुरोध करती है।

२. कोषाध्यक्ष श्री अरबिंद सिन्हा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा आय-व्यय लेखा वर्ष २०१२-१३ तैयार किये जाने की जानकारी दी। सञ्चालन समिति की अगली बैठक में लेखा वर्ष २०१२-१३ तथा अनुमानित लेखा/बजट वर्ष २०१३-१४ प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

३. संविधान की पंजीकृत प्रति में टंकण व अन्य त्रुटियों / परिवर्तनों के निराकरण हेतु चि. संजीव वर्मा 'सलिल' द्वारा प्रस्तुत निम्न प्रस्ताव सर्व  सम्मति से स्वीकार किये गये।
   क. कंडिका ५ तथा ८ के अंतर्विरोध का निराकरण करते हुए कंडिका ८ में 'जनरल बॉडी' के स्थान पर 'गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।

  ख. कंडिका ९ में वर्णित गवर्निंग बॉडी/'सञ्चालन समिति' के पदाधिकारियों के पदनाम के साथ दैनंदिन व्यवहार में 'राष्ट्रीय' शब्द जोड़ा जा सकता है। केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों तथा स्थानीय समिति पदाधिकारियों के पदनाम में 'राष्ट्रीय' शब्द नहीं होगा।

  ग. कंडिका ९ में 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट शैल टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट इन कंसलटेशन विथ द वाइस प्रेसिडेंट ' के स्थान पर 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैल ऑटोमेटिकली टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट विथ कंसेंट ऑफ़ गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।

  घ. गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारियों में 'वाइस प्रेसिडेंट २' के स्थान पर 'सीनियर वाइस प्रेसिडेंट १, वाइस प्रेसिडेंट १' किया जाता है।

  च. 'इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय   जनरल सेक्रेटरी विल परफॉर्म ड्यूटीज' के स्थान पर ''इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी और एनी अदर ऑफिस बियरर विल परफॉर्म ड्यूटीज टेम्पोरेरिली विथ द कंसेंट ऑफ़ सीनियर मोस्ट ऑफिस बियरर ऑफ़ गवर्निंग बॉडी प्रेजेंट, इन केस ऑफ़ परमानेंट रिप्लेसमेंट ड्यूली अथॉराइज्ड बाय गवर्निंग बॉडी' जोड़ा जाता है।

  छ. चीफ कोऑर्डिनेटर के कर्तव्यों में 'एज एंड व्हेन रिक्वायर्ड' के साथ  'बाय एनी ऑफ़ द गवर्निंग बॉडी मेंबर एंड टु इलेक्ट इलेक्शन ऑफिसर विथ कंसल्टेशन ऑफ़ गवर्निंग बॉडी एट द एंड ऑफ़ फोर्थ ईयर ऑफ़ टेन्योर' जोड़ा जाता है।

  ज. कंडिका १४ में 'आल अपील्स बि रिफर्ड टु जनरल बॉडी' में 'जनरल बॉडी' के स्थान पर 'गवर्निंग बॉडी' किया जाता है।

  झ. कंडिका १८ तथा २१ में बैंक लेखा खोलने तथा संचालित करने हेतु अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष अधिकृत किये जाते हैं, उक्त में से किसी की स्थाई अनुपलब्धता/अक्षमता की स्थिति में गवर्निंग बॉडी की सहमति से स्थानापन्न नियुक्ति की जाएगी।

  ट. कंडिका ९ में वर्णित पदाधिकारियों के अतिरिक्त संस्था की आवश्यकतानुसार अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अध्यक्ष, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री सहमति से करेंगे। उनके पदनाम के साथ 'संगठन' शब्द जुड़ा होगा। ये गवर्निंग बॉडी में वर्णित पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संस्था हित में सौंपे गये कार्यों व गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा यथासमय प्रतिवेदन महामंत्री व संगठन सचिव को भेजेंगे।

  ठ. संगठन का स्वरूप निम्नानुसार होगा:

     अ. सामान्य सभा / जनरल बॉडी : सर्वोच्च सभा जिसमें संस्था के सभी श्रेणियों के सभी सदस्य सम्मिलित होंगे।
     आ. सञ्चालन समिति / गवर्निंग बॉडी : सामान्य समिति द्वारा संविधान की कंडिका ९  के अनुसार निर्वाचित सभी पदाधिकारी।
     इ. कार्यकारिणी समिति / एक्जीक्यूटिव बॉडी : गवर्निंग बॉडी तथा अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व  महामन्त्री की सहमति से मनोनीत संगठन पदाधिकारी।
     ई. स्थानीय समिति / लोकल बॉडी : गवर्निंग बॉडी द्वारा उद्देश्य विशेष हेतु गठित समितियाँ, परिक्षेत्र / जिला / तहसील स्तर पर गठित संगठन समितियाँ अथवा अन्य सम्बद्ध संस्थाएँ। 
     उ. आयोजन समिति / ऑर्गनाइजिंग बॉडी : आयोजन विशेष हेतु गठित समितियाँ।

४. संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत पंजीयक कार्यालय को भेजी जानेवाली जानकारी कार्यालय मंत्री तथा चि. मनीष शंकर वर्मा महामंत्री की सहमति से तैयारकर महामंत्री के हस्ताक्षर से यथासमय भेजना सुनिश्चित करेंगे।
५. पत्रांक ६९ दिनांक ९.३.२०१३ के परिपालन में चि. संजीव वर्मा 'सलिल' ने संस्था के ध्वज तथा प्रतीक चिन्ह के रूपांकन प्रस्तुत किये जिन्हें सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। 
ध्वज का आकार आयताकार, अनुपात लम्बाई : चौड़ाई = १.५ : १, कपड़े का रंग सफ़ेद, नीली आकृति में केसरिया वृत्त तथा केसरिया आकृति में नीला वृत्त। बड़ा वृत्त : व्यास ०.७५, छोटे वृत्त : व्यास 0.२५।   
प्रतीक चिन्ह: आकार : वर्गाकार श्वेत पृष्ठ भूमि में केसरिया रेखांकन।

६. सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा संस्थाएँ अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित संस्थाओं तथा निवासी सदस्यों की नवीनीकृत पूर्ण सूची नाम, डाक का पता, दूरभाष/ चलभाष क्रमांक तथा ई मेल सहित, श्री चित्रगुप्त मंदिरों, शिक्षा संस्थाओं, विभूतियों आदि की जानकारी महामंत्री को यथाशीघ्र उपलब्ध करावें।

७. सभी निर्वाचित / मनोनीत पदाधिकारियों से अगले त्रिमास हेतु अपने वार्षिक  लक्ष्य निर्धारित कर जानकारी तथा किये गये कार्य का द्विमासिक प्रतिवेदन महामंत्री को नियमित भेजें।

८. वर्ष २०१४ को 'युवा-संगठन वर्ष' के रूप में मनाने हेतु सभी पदाधिकारी, संस्थाएँ तथा सदस्य युवाओं की समस्याओं को जानने व निराकरण करने के विशेष प्रयास करें।

९. आगामी बैठकों / सम्मेलनों हेतु प्रस्ताव महामंत्री को तुरंत भेजें।
  
१०. अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत १९ पदाधिकारियों की सूची को संबंधितों द्वारा सदस्य शुल्क, प्रपत्र, सहमति आदि प्राप्त होने की प्रत्याशा में मान्य करते हुए उनसे तत्काल संगठन हित में सक्रिय होने का निर्देश दिया गया।  पूर्व में मनोनीत पदाधिकारियों ने अब तक सदस्यता पत्र तथा शुल्क न भेजा हो तो तत्काल भेजें ताकि उनके मनोनयन पर पुनर्विचार/निरसन की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। आगामी बैठकों में सभी संबंधित अपने प्रतिवेदन लिखित रूप में दो प्रतियों में लायें, विषय केंद्रित, संक्षिप्त विचार शालीनता-सद्भावना के साथ प्रस्तुत करें।

११. श्री दिनकर वर्मा संबंधी प्रकरण में जाँच प्रभारी चि. संजीव वर्मा 'सलिल' तत्कालीन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत/पठित प्रतिवेदन पर विचारकर सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि प्रतिवेदन की प्रति श्री दिनकर वर्मा को भेजी जाए तथा प्रतिवेदन में सुझाये अनुसार श्री दिनकर के द्वारा खेद व्यक्तकर भविष्य में वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण करने व अनुशासन का पालन करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने पर उनका निलम्बन समाप्त कर संस्था में पुनः सम्मिलित किया जाए। तत्पश्चात उन्हें यथोचित जिम्मेदारी दी जा सकती है। आर्थिक अनियमितता से सम्बंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत किये जाने  के पश्चात् परीक्षण सम्भव हो सकेगा।  इस प्रकरण को संवैधानिक प्रावधानों के परिप्रेक्ष्य में असबके प्रति सद्भावना रखते हुए निराकृत करने के लिये जाँचकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अध्यक्ष की अनुमति से बैठक समापन के पूर्व महामंत्री द्वारा चित्रांश चेतना मंच राजराजेश्वरी मंदिर भिलाई द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा व युवा परिचय सम्मलेन में सहभागिता हेतु अनुरोध के पश्चात् सभी उपस्थितों व आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन हुआ। 

कार्यकारिणी समिति बैठक

आयोजन के अंतिम चरण में महापरिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक श्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नव मनोनीत उपस्थित पदाधिकारियों सर्व चित्रांश राजेश निगम प्रांतीय संयोजक मध्य प्रदेश, मदन श्रीवास्तव प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़, दीपिका श्रीवास्तव जिला संयोजक बिलासपुर, अशोक खरे जिला संयोजक दुर्ग ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकारिणी ने संचालन समिति द्वारा पारित प्रस्तावों से सहमति व्यक्त कर दायित्व निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया। महामंत्री द्वारा आयोजन समिति के पदाधिकारियों सर्व चित्रांश सत्यनारायण भटनागर, अरुण श्रीवास्तव, के. सी. सक्सेना, राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, गोविन्द जौहरी, शशि रायज़ादा, लाल बाबू श्रीवास्तव, कमलकान्त श्रीवास्तव, सतीशचन्द्र श्रीवास्तव, विजय निगम, अंशुमन वर्मा, चन्द्रकान्त श्रीवास्तव,  प्रविराज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा तथा संयोजक अरुण श्रीवास्तव 'विनीत' के प्रति आभार व्यक्तकर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।
हस्ताक्षर 
संजीव वर्मा 'सलिल' 
महामंत्री
     राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद
= = = = = = = = = =

बुधवार, 14 अगस्त 2013

muktak: acharya sanjiv verma 'salil'

शहादतों को भूलकर सियासतों को जी रहे
पड़ोसियों से पिट रहे हैं और होंठ सी रहे
कुर्सियों से प्यार है, न खुद पे ऐतबार है-
नशा निषेध इस तरह कि मैकदे में पी रहे
*
जो सच कहा तो घेर-घेर कर रहे हैं वार वो
हद है ढोंग नफरतों को कह रहे हैं प्यार वो
सरहदों पे सर कटे हैं, संसदों में बैठकर-
एक-दूसरे को कोस, हो रहे निसार वो
*
मुफ़्त भीख लीजिए, न रोजगार माँगिए
कामचोरी सीख, ख्वाब अलगनी पे टाँगिए
फर्ज़ भूल, सिर्फ हक की बात याद कीजिए-
आ रहे चुनाव देख, नींद में भी जागिए
*
और का सही गलत है, अपना झूठ सत्य है
दंभ-द्वेष-दर्प साध, कह रहे सुकृत्य है
शब्द है निशब्द देख भेद कथ्य-कर्म का-
वार वीर पर अनेक कायरों का कृत्य है
*
प्रमाणपत्र गैर दे: योग्य या अयोग्य हम?
गर्व इसलिए कि गैर भोगता, सुभोग्य हम
जो न हाँ में हाँ कहे, लांछनों से लाद दें -
शिष्ट तज, अशिष्ट चाह, लाइलाज रोग्य हम
*
गंद घोल गंग में तन के मुस्कुराइए
अनीति करें स्वयं दोष प्रकृति पर लगाइए
जंगलों के, पर्वतों के नाश को विकास मान-
सन्निकट विनाश आप जान-बूझ लाइए
*
स्वतंत्रता है, आँख मूँद संयमों को छोड़ दें
नियम बनायें और खुद नियम झिंझोड़-तोड़ दें
लोक-मत ही लोकतंत्र में अमान्य हो गया-
सियासतों से बूँद-बूँद सत्य की निचोड़ दें
*
हर जिला प्रदेश हो, राग यह अलापिए
भाई-भाई से भिड़े, पद पे जा विराजिए
जो स्वदेशी नष्ट हो, जो विदेशी फल सके-
आम राय तज, अमेरिका का मुँह निहारिए
*
धर्महीनता की राह, अल्पसंख्यकों की चाह
अयोग्य को वरीयता, योग्य करे आत्म-दाह
आँख मूँद, तुला थाम, न्याय तौल बाँटिए-
बहुमतों को मिल सके नहीं कहीं तनिक पनाह
*
नाम लोकतंत्र, काम लोभतंत्र कर रहा
तंत्र गला घोंट लोक का विहँस-मचल रहा
प्रजातंत्र की प्रजा है पीठ, तंत्र है छुरा-
राम हो हराम, तज विराम दाल दल रहा
*
तंत्र थाम गन न गण की बात तनिक मानता
स्वर विरोध का उठे तो लाठियां है भांजता
राजनीति दलदली जमीन कीचड़ी मलिन-
लोक जन प्रजा नहीं दलों का हित ही साधता
*
धरें न चादरों को ज्यों का त्यों करेंगे साफ़ अब
बहुत करी विसंगति करें न और माफ़ अब
दल नहीं, सुपात्र ही चुनाव लड़ सकें अगर-
पाक-साफ़ हो सके सियासती हिसाब तब
*
लाभ कोई ना मिले तो स्वार्थ भाग जाएगा
देश-प्रेम भाव लुप्त-सुप्त जाग जाएगा
देस-भेस एक आम आदमी सा तंत्र का-
हो तो नागरिक न सिर्फ तालियाँ बजाएगा
*
धर्महीनता न साध्य, धर्म हर समान हो
समान अवसरों के संग, योग्यता का मान हो
तोडिये न वाद्य को, बेसुरा न गाइए-
नाद ताल रागिनी सुछंद ललित गान हो
*
शहीद जो हुए उन्हें सलाम, देश हो प्रथम
तंत्र इस तरह चले की नयन कोई हो न नम
सर्वदली-राष्ट्रीय हो अगर सरकार अब
सुनहरा हो भोर, तब ही मिट सके तमाम तम
=============================